विश्र्व का सबसे बड़ा परिवार भारत के मिजोरम में रहता है: (The world’s largest family lives in Mizoram India)मिलिए दुनिया के सबसे बड़े परिवार से, जी हाँ 181 लोगों का यह परिवार बसा है भारत के सूदूर पूर्व प्रदेश मिजोरम में। शांत और पूर्णत: प्राकृतिक वातावरण वाले इस प्रदेश में यह परिवार उदाहरण है कि शहरी चहल-पहल और प्रदूषण से मुक्त समाज कितना विशाल और खुशहाल हो सकता है।

The world’s largest family lives in Mizoram India
मोहल्ले के बराबर है घर:
डेड जिओना का यह परिवार आज भी हमें संयुक्त परिवार के मायने और सुखद पहलू बताता है।
मिजोरम के बख्तवांग गाँव में बसा है यह परिवार, इसके मुखिया डेड जिओना की 39 पत्नियाँ और 94 बच्चे, 14 बहुएँ और 33 पोते-पोतियाँ हैं। चार मंजिला इमारत के 100 कमरों में रहता है यह परिवार। परिवार के मुखिया डेड जिओना की उम्र है 67 साल, पेशा कारपेंटरी का। जिओना ने 17 साल की उम्र में जाथिआंगी से पहली शादी की थी पर अभी और भी शादियाँ करने की इच्छा है जिओना की।

बारात के बराबर खाना:
परिवार में पूरी तरह से सेना जैसा अनुशासन। पहली पत्नी जाथिआंगी सौंपती हैं सबको काम। रोजाना 30 चिकन, 60 किलो आलू व सौ किलो चावल पकते हैं। डेडजिओना परिवार के मुखिया कहते है कि मैं अपने आपको बेहद भाग्यशाली मानता हूँ कि मैं 39 महिलाओं का पति हूँ और मेरा परिवार विश्व का सबसे बड़ा परिवार है। है न अनोखा परिवार।

72 वर्ष की आयु के जियोना चाना इस परिवार के मुखिया हैं। जियोना की 39 पत्नियां अौर 89 बच्चे हैं।
जियोना की पहली शादी वर्ष 1959 में हुई थी अौर अन्तिम 2004 में। उनकी सबसे बड़ी पत्नी 74 साल की हैं। परिवार में 35 पोते-पोतियां अौर बहुएं भी हैं। ये सभी सदस्य एक ही मकान में साथ रहते हैं।
वरिष्ठ भाजपा नेता सुषमा स्वराज का 67 वर्ष की उम्र में निधन
जियोना के परिवार का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है।

यह परिवार एक 4 मंजिला मकान में रहता है। इस मकान में 100 से अधिक कमरे बने हैं। मकान का नाम छुअान थार रन है, जिसका अर्थ होता है नई पीढी का आवास।
जियोना बताते है, आज मैं अपने आपको ईश्वर का खास बच्चा समझता हूं। मैं अपने को बडी किस्मत वाला मानता हूं, जिसकी 39 पत्नियां हैं।
इस परिवार के सदस्य भले ही अलग-अलग कमरों में रहते हैं, लेकिन इनका भोजन एक ही रसोई में तैयार होता है।
यहां एक दिन के राशन में करीब 45 किलो चावल, 60 किलो सब्जियां, 25 किलो दाल, 30 से 40 मुर्गे अौर 50 अंडे के अलावा 20 किलो फलों की जरूरत पडती हैं।

50 टेबलों वाला एक डायनिंग हाल है, जिसमें खाना परोसा जाता है।
जियोना की बड़ी फैमिली होने के नाते स्थानीय चुनावों में उनका खासा प्रभाव पड़ता है।
जियोना ऐसे सम्प्रदाय से ताल्लुक रखते हैं, जो अपने सदस्यों को असिमित शादियां करने की अनुमति देता है।
पीएम मोदी ने सुषमा स्वराज के निधन पर शोक जताया, उनकी मौत को ‘व्यक्तिगत क्षति’ बताया
राजा की तरह रहते हैं जिओना:
इस घर में जिओना एक राजा की तरह रहते हैं। वे पेशे से बढ़र्इ का काम करते हैं। मकान के ग्राउंड फ्लोर पर बनी बैठक में उन्होंने अपनी कई शानदार तस्वीरें भी लगाई हुर्इ हैं। वे खाने की मेज पर इस क्रम में बैठते हैं कि सबसे युवा पत्नियों से शुरू करते हुए बुजुर्ग पत्नियां उनसे दूर दूसरे हिस्सों में बैठ पाती हैं। जिओना की सबसे युवा बीवी 33 साल की हैं, जिनसे उनकी शादी 2000 में हुई थी। उनकी पत्नी उन्हें इलाके का सबसे हैंडसम आदमी मानती हैं। सभी पत्नियां घर में बनी 5 डॉर्मेट्री में सोती हैं। जिओना का अलग खासा विशाल बेडरूम है जिसमें वे किंग साइज डबल बेड पर आराम फरमाते हैं। ये फेसला वही करते हैं कि रात को कौन सी पत्नी उनके कमरे में रहेगी। खास बात तो ये है कि 39 शादियां करने के बाद भी जिआेना की ख्वाहिश है कि अगर भगवान ने चाहा तो वे 40वीं शादी भी कर लेंगे।
